GK in Hindi Current Affairs 12 April 2022

GK in Hindi Current Affairs 12 April 2022: Daily Current Affairs 12 April 2022 In Hindi, Today 12 April 2022 Latest Questions for UPSC, SSC, Bank, Railway & Police Exams, Download Daily Current Affairs.

विषय सूची दिखाएँ

इस पोस्ट में 12 अप्रैल 2022 डेली करंट अफेयर के महत्वपूर्ण तथ्य का संग्रह उपलब्ध करवाया गया है। जो सभी प्रतियोगी परीक्षाओं, जैसे- UPSC, SSC, Railway, Bank, RPSC एव अन्य सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बेहद उपयोगी एवं महत्वपूर्ण है।

हम कोशिश करते हैं कि जो भी दैनिक करंट (GK in Hindi Current Affairs) बनता है वो आपके सामने रखें जो आपकी सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण सिद्ध होगा।

GK in Hindi Current Affairs 12 April 2022
GK in Hindi Current Affairs 12 April 2022

GK in Hindi Current Affairs 12 April 2022

Q1. बॉलीवुड के किस मशहूर अभिनेता और स्क्रीनराइटर का 11 अप्रैल 2022 को निधन हो गया है?

उत्तर – शिव कुमार सुब्रमण्यम

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता और स्क्रीनराइटर शिव कुमार सुब्रमण्यम (Shiv Kumar Subramaniam death) का 11 अप्रैल 2022 को निधन हो गया है। शिव कुमार सुब्रमण्यम आखिरी बार सान्या मल्होत्रा की फिल्म मीनाक्षी सुंदरेश्वर में काम करते नजर आए थे। इसके अतिरिक्त उन्होंने अर्जुन रामपाल की फिल्म नेल पॉलिश में भी महत्वपूर्ण रोल प्ले किया था। दोनों ही फिल्में OTT पर रिलीज हुई थीं।

Q2. हाल ही में किस ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर बल्लेबाज ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है?

उत्तर – पीटर नेविल

ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर पीटर नेविल ने 13 साल तक खेलने के बाद क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा कर दी है। 17 टेस्ट और नौ टी20 में ऑस्ट्रेलिया की तरफ से खेलने वाले पीटर नेविल ने अपना आखिरी इंटरनेशनल क्रिकेट मैच साल 2016 में खेला था। पीटर नेविल के पास 310 से अधिक कैच लेने का रिकॉर्ड है। उन्होंने लगातार 17 मैच खेले, लेकिन बल्ले से केवल 22.28 की औसत से रन बनाए, जिसमें केवल तीन हाफ सेंचुरी शामिल हैं।

Q3. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने अटल इनोवेशन मिशन (Atal Innovation Mission) की निरंतरता को कब तक मंजूरी दे दी है?

उत्तर – मार्च 2023

अटल इनोवेशन मिशन (Atal Innovation Mission) की निरंतरता को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मार्च 2023 तक मंजूरी दे दी है। अटल इनोवेशन मिशन भारत में एक उद्यमशीलता पारिस्थितिकी तंत्र और नवाचार संस्कृति बनाने पर काम करेगा। इस मिशन द्वारा अटल न्यू इंडिया चैलेंज के माध्यम से 200 स्टार्ट-अप को भी समर्थन दिया जाएगा। 2015 में नीति आयोग के अंतर्गत अटल इनोवेशन मिशन की घोषणा की गई थी। इस मिशन का उद्देश्य पूरे देश में नवाचार और एक उद्यमशील पारिस्थितिकी तंत्र को बढ़ावा देना और बनाना था।

Q4. राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस (National Safe Motherhood Day) किस दिन मनाया जाता है?

उत्तर – 11 अप्रैल

हर साल 11 अप्रैल को राष्ट्रीय स्तर पर ‘राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस’ (National Safe Motherhood Day) मनाया जाता है। इस दिवस का मुख्य उद्देश्य गर्भावस्था, प्रसव और पोस्ट-डिलीवरी एवं गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं के प्रति जागरूक करना है। इस अभियान की शुरुआत ‘व्हाइट रिबन एलायंस इंडिया’ द्वारा की गई थी। इस दिन को मनाने का एकमात्र उद्देश्य लोगों को एक साथ लाना और उन्हें गर्भावस्था के बाद महिलाओं के लिए आवश्यक पर्याप्त देखभाल और कौशल के बारे में जागरूक करना है।

Q5. विश्व में सोने का सबसे बड़ा उपभोक्ता कौन सा देश है?

उत्तर – चीन

चीन के बाद भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा सोने का उपभोक्ता है। उच्च मांग के कारण, 2021-22 के वित्तीय वर्ष के दौरान भारत का सोने का आयात 33.34% बढ़कर 46.14 बिलियन हो गया। पिछले वित्त वर्ष में सोने का आयात 34.62 अरब रुपये का था। पिछले वर्ष के दौरान सोने के आयात में वृद्धि ने व्यापार घाटे (trade deficit) को बढ़ाकर 192.41 बिलियन डॉलर करने में योगदान दिया, जो कि 2020-21 में 102.62 बिलियन डॉलर था।

Q6. अविश्वास प्रस्ताव के बाद पाकिस्तान के 23वें प्रधानमंत्री के रूप में किसे चुना गया है?

उत्तर – शहबाज शरीफ

पाकिस्तान मुस्लिम लीग (एन) के नेता शहबाज शरीफ ने अपने पूर्ववर्ती इमरान खान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किए जाने के बाद पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली। तीन बार के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के छोटे भाई शहबाज देश के 23वें प्रधानमंत्री चुने गए हैं।

Q7. हाल ही में 57 वा सीआरपीएफ शौर्य दिवस कब मनाया गया?

उत्तर – 09 अप्रैल

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) वीरता दिवस (शौर्य दिवस) हर साल 9 अप्रैल को बल के बहादुर जवानों को श्रद्धांजलि के रूप में मनाया जाता है। वर्ष 2022 में 57वां सीआरपीएफ वीरता दिवस है।

Q8. हाल ही में UIDAI ने तकनीकी सहयोग के लिए किसके साथ समझौता किया है?

उत्तर – ISRO

यूआईडीएआई ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के राष्ट्रीय सुदूर संवेदन केंद्र (NRSC) ने तकनीकी सहयोग के लिए एक समझौता किया है। इस समझौते के अनुसार, एनआरएससी ‘भुवन-आधार’ पोर्टल विकसित करेगा, जो पूरे देश में आधार कार्ड केंद्रों की स्थान की जानकारी देगा।

Q9. हाल ही में किस राज्य के मुख्यमंत्री ने “1064 भ्र्ष्टाचार विरोध मोबाइल ऐप लांच किया है?

उत्तर – उत्तराखंड

उत्तराखंड में भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करने के लिए सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में विजिलेंस विभाग द्वारा निर्मित एप भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखण्ड- 1064 का शुभारंभ किया।

Q10. हाल ही में थाईलैंड ओपन बॉक्सिंग टूर्नामेंट 2022 में भारत ने कितने पदक जीते हैं?

उत्तर – 10

थाईलैंड ओपन इंटरनेशनल बॉक्सिंग टूर्नामेंट 2022 में तीन स्वर्ण, चार रजत और तीन कांस्य सहित 10 पदक के साथ अपने अभियान का अंत किया। स्वर्ण पदक विजेताओं को 2000 अमरीकी डालर मिले, जबकि रजत और कांस्य पदक विजेताओं ने क्रमशः 1000 अमरीकी डालर और 500 अमरीकी डालर मिले।

यें भी पढ़ें –

हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें।

Leave a Comment

close