CO Full Form | सीओ फुल फॉर्म

CO Full Form: CO का Full Form “Circle Officer” होता है। Circle Officer को हिंदी में “अनुमंडल पदाधिकारी” कहते हैं। सीओ एक रैंक नहीं, बल्कि एक पद है। जो बिहार, उत्तराखंड, राजस्थान और उत्तर प्रदेश राज्यों में एक स्वतंत्र पुलिस उप-मंडल की कमान संभालता है। एक Circle Officer (CO) पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) या सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) के रैंक का एक पुलिस अधिकारी होता है। जिसमें 3 सितारों का प्रतीक चिन्ह होता है।

CO Full Form
CO Full Form

सर्किल ऑफिसर कैसे बनें? | How to become Circle Officer?

पुलिस विभाग में CO (Circle Officer) बनने के 2 तरीके हैं-

  1. राज्य लोक सेवा आयोग (State Public Service Commission), इस पद पर सीधे पुलिस अधिकारियों की भर्ती के लिए समय-समय पर राज्य सिविल सेवा आयोग (State Public Service Commission) परीक्षा आयोजित करता है। इस परीक्षा का नाम PCS होता है। PCS को Provincial Civil Services कहा जाता है। इच्छुक उम्मीदवार इस परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं, परीक्षा और इंटरव्यू में उत्तीर्ण होने के बाद वे सर्कल ऑफिसर बन जायेंगें।
  2. CO (सीओ) बनने का दूसरा तरीका जूनियर रैंक से सर्कल ऑफिसर (Circle Officer) या पुलिस उपाधीक्षक या सहायक पुलिस आयुक्त के पद पर पदोन्नति है।

Circle Officer (CO) बनने के लिए आवश्यक योग्यता | Essential Qualification to Become CO

  • CO (सीओ) बनने के लिए उम्मीदवार का भारतीय नागरिक होना अनिवार्य है।
  • उम्मीदवार को मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ होना चाहिए।
  • सीओ बनने के लिए उम्मीदवार को मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी स्ट्रीम में स्नातक होना चाहिए।
  • उम्मीदवार की उम्र 21 से 44 साल के बीच होनी चाहिए।
  • पुरुष उम्मीदवार के लिए न्यूनतम ऊंचाई 168 सेमी और महिला उम्मीदवार के लिए 155 सेमी है।
  • पुरुषों के लिए आवश्यक न्यूनतम छाती 84 सेमी और न्यूनतम छाती का विस्तार 5 सेमी है।
  • उम्मीदवार को राज्य की मूल भाषा लिखना और बोलना चाहिए।

यें भी पढ़ें –

हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें।

Leave a Comment

close