GK in Hindi Current Affairs 10 April 2022

GK in Hindi Current Affairs 10 April 2022: Daily Current Affairs 10 April 2022 In Hindi, Today 10 April 2022 Latest Questions for UPSC, SSC, Bank, Railway & Police Exams, Download Daily Current Affairs.

विषय सूची दिखाएँ

इस पोस्ट में 10 अप्रैल 2022 डेली करंट अफेयर के महत्वपूर्ण तथ्य का संग्रह उपलब्ध करवाया गया है। जो सभी प्रतियोगी परीक्षाओं, जैसे- UPSC, SSC, Railway, Bank, RPSC एव अन्य सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बेहद उपयोगी एवं महत्वपूर्ण है।

हम कोशिश करते हैं कि जो भी दैनिक करंट (GK in Hindi Current Affairs) बनता है वो आपके सामने रखें जो आपकी सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण सिद्ध होगा।

GK in Hindi करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी
GK in Hindi Current Affairs 10 April 2022

GK in Hindi Current Affairs 10 April 2022

Q1. 10 मार्च को पांच राज्यों के नतीजे घोषित किये गए जिसमे भारतीय जनता पार्टी ने कितने राज्यों में जीत हासिल की?

उत्तर – 4 राज्यों में

भारतीय जनता पार्टी ने 4 राज्यों में जीत हासिल की है। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर है।

Q2. भारतीय जनता पार्टी द्वारा उत्तर प्रदेश में कितनी सीटों पर जीत हासिल की गयी?

उत्तर – 273 सीट

उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने 273 सीटों पर जीत हासिल की है।

Q3. उत्तराखंड में भाजपा ने कितनी सीटों पर जीत हासिल की?

उत्तर – 48 सीटों पर

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में 48 सीटों पर जीत हासिल की है।

Q4. हाल ही में टी राजा कुमार को किसका अध्यक्ष चुना गया है?

उत्तर – फाइनेंसियल एक्शन टास्क फोर्स

सिंगापुर के रहने वाले टी राजा कुमार (T Raja Kumar) को दुनिया की एंटी-मनी लॉन्ड्रिंग और एंटी-टेररिज्म फाइनेंसिंग एजेंसी फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (Financial Action Task Force – FATF) का अध्यक्ष बनाया गया है। उनकी नियुक्ति दो साल के निर्धारित कार्यकाल के लिए है, जो 1 जुलाई से शुरू होगी। FATF के पूर्ण सत्र के दौरान, उन्हें जर्मनी के डॉ मार्कस प्लीयर (Marcus Pleyer) के स्थान पर चुना गया था।

Q5. हाल ही में यूं सुक-योल को कहाँ का राष्ट्रपति चुना गया?

उत्तर – दक्षिण कोरिया

यूं सुक-योल (Yoon Suk-yeol) को देश के नए राष्ट्रपति के रूप में चुने जाने के लिए 2022 दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति चुनाव का विजेता घोषित किया गया है। वह पांच साल की निश्चित अवधि के लिए 10 मई, 2022 को राष्ट्रपति के रूप में पदभार ग्रहण करने वाले हैं।

Q6. 10 मार्च को पांच राज्यों के आये हुए नतीजों में से पंजाब में किसने सबसे अधिक सीटों पर जीत हासिल की?

उत्तर – आम आदमी पार्टी

पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 की मतगणना में आम आदमी पार्टी को बहुमत मिला। पार्टी ने 92 सीटें जीती हैं।

Q7. 10 मार्च को लिटरेचर फेस्टिवल “साहित्योत्सव”का उद्घाटन कहाँ किया गया?

उत्तर – नई दिल्ली

साहित्य अकादमी का वार्षिक साहित्योत्सव 10 मार्च को नई दिल्ली में उद्घाटन किया गया।

Q8. लिटरेचर फेस्टिवल “साहित्योत्सव“ का आयोजन साहित्य अकादमी द्वारा कब से कब तक आयोजित किया जाएगा?

उत्तर – 10 से 15 मार्च तक

साहित्य अकादमी का वार्षिक छह दिवसीय ‘साहित्योत्सव 10 मार्च से शुरू हो रहा है। केंद्रीय संस्कृति राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल एक प्रदर्शनी के उद्घाटन के जरिए उत्सव का आगाज़ करेंगे। अकादमी ने रविवार को एक विज्ञप्ति में बताया, ‘साहित्योत्सव इस वर्ष 10 मार्च से 15 मार्च तक आयोजित किया जा रहा है। भारत की आज़ादी के 75 वर्ष होने पर इस वर्ष का साहित्योत्सव- आज़ादी का अमृत महोत्सव- पर केंद्रित रहेगा।

Q9. हर साल विश्व गुर्दा दिवस कब मनाया जाता है?

उत्तर – हर साल मार्च के दूसरे गुरुवार को

हर साल मार्च के दूसरे गुरुवार को गुर्दा दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष यह 10 मार्च को मनाया जा रहा है। विश्व किडनी दिवस एक वैश्विक अभियान है जिसका उद्देश्य हमारे गुर्दे के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। विश्व किडनी दिवस का उद्देश्य हमारे समग्र स्वास्थ्य के लिए हमारे गुर्दे के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना और दुनिया भर में गुर्दे की बीमारी और इससे जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं की आवृत्ति और प्रभाव को कम करना है।

Q10. चिकित्सा पद्धति को बढ़ावा देने के लिए डब्लूएचओ केंद्र कहाँ खोला जाएगा?

उत्तर – गुजरात

गुजरात के जामनगर में यह डब्ल्यूएचओ का अपने तरह का पहला वैश्विक केंद्र होगा। इसे आयुष मंत्रालय के अंतर्गत स्थापित किया जाएगा। इसके जरिये परंपरागत चिकित्सा पद्धति को वैश्विक मंच पर नई पहचान मिलेगी और विश्व स्वास्थ्य मामलों में देश को नेतृत्व करने का मौका मिलेगा।

यें भी पढ़ें –

हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें।

Leave a Comment

close