GK in Hindi Current Affairs 11 April 2022

GK in Hindi Current Affairs 11 April 2022: Daily Current Affairs 11 April 2022 In Hindi, Today 11 April 2022 Latest Questions for UPSC, SSC, Bank, Railway & Police Exams, Download Daily Current Affairs.

विषय सूची दिखाएँ

इस पोस्ट में 11 अप्रैल 2022 डेली करंट अफेयर के महत्वपूर्ण तथ्य का संग्रह उपलब्ध करवाया गया है। जो सभी प्रतियोगी परीक्षाओं, जैसे- UPSC, SSC, Railway, Bank, RPSC एव अन्य सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बेहद उपयोगी एवं महत्वपूर्ण है।

हम कोशिश करते हैं कि जो भी दैनिक करंट (GK in Hindi Current Affairs) बनता है वो आपके सामने रखें जो आपकी सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण सिद्ध होगा।

GK in Hindi करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी
GK in Hindi Current Affairs 11 April 2022

GK in Hindi Current Affairs 11 April 2022

Q1. बाह्य ग्रह ‘K2-2016-BLG-0005Lb’, जो हाल ही में खोजा गया है, किस ग्रह का एक समान जुड़वां (near-identical twin) है?

उत्तर – बृहस्पति

खगोलविदों ने हाल ही में बृहस्पति का एक समान जुड़वां (near-identical twin) ग्रह खोजा है है जो अपने तारे से उतनी ही दूरी पर स्थित है जितना बृहस्पति हमारे सूर्य से है। K2-2016-BLG-0005Lb नामक यह ग्रह पृथ्वी से 17,000 प्रकाश वर्ष की दूरी पर स्थित है।

Q2. सेमीकंडक्टर मिशन का मार्गदर्शन करने वाली सलाहकार समिति के अध्यक्ष कौन हैं?

उत्तर – अश्विनी वैष्णव

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने 76,000 करोड़ रुपये के सेमीकंडक्टर मिशन का मार्गदर्शन करने के लिए 17 सदस्यीय सलाहकार समिति का गठन किया है। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव इस समिति के अध्यक्ष होंगे। नीति आयोग के सदस्य वी.के. सारस्वत, प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार और विदेश मंत्रालय, व्यय विभाग, आर्थिक मामलों और उद्योग व आंतरिक व्यापार संवर्धन सचिव इस समिति के सदस्य होंगे।

Q3. अप्रैल 2022 में हुई मौद्रिक नीति समिति (Monetary Policy Committee – MPC) की बैठक के बाद रेपो दर क्या है?

उत्तर – 4.00%

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मौद्रिक नीति समिति (MPC) ने लगातार 11वीं बार रेपो दर को 4% पर अपरिवर्तित रखा है। RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने घोषणा की कि MPC ने उदार रुख बनाए रखने के लिए सर्वसम्मति से मतदान किया था और कहा कि रिवर्स रेपो दर को भी 3.35 प्रतिशत पर अपरिवर्तित रखा गया है। सीमांत स्थायी सुविधा (MSF) दर और बैंक दर को भी 4.25 प्रतिशत पर अपरिवर्तित रखा गया है।

Q4. अपनी इलेक्ट्रिक वाहन (EV) नीति में ई-साइकिलों को शामिल करने वाला पहला राज्य/केंद्र शासित प्रदेश कौन सा है?

उत्तर – नई दिल्ली

दिल्ली सरकार ने अपनी इलेक्ट्रिक वाहन (EV) नीति के तहत इलेक्ट्रिक साइकिल को शामिल किया और घोषणा की कि वह पहले 10,000 खरीदारों को प्रत्येक को 5,500 की सब्सिडी देगी। इसमें यात्री और कार्गो ई-साइकिल दोनों शामिल होंगे जिनकी गति 25 किमी/घंटा से कम होगी।

Q5. CEEW के हालिया अध्ययन के अनुसार, पिछले दो दशकों में किस राज्य में जंगल की आग की घटनाओं की संख्या सबसे अधिक थी?

उत्तर – मिजोरम

ऊर्जा, पर्यावरण और जल परिषद (Council on Energy, Environment and Water – CEEW) द्वारा जारी एक अध्ययन के अनुसार, पिछले दो दशकों में जंगल की आग की आवृत्ति और तीव्रता में वृद्धि हुई है। ‘Managing Forest Fires in a Changing Climate’ नामक अध्ययन में पाया गया कि पिछले दो दशकों में जंगल की आग में 10 गुना वृद्धि हुई है। 62% से अधिक भारतीय राज्य उच्च तीव्रता वाली जंगल की आग से ग्रस्त हैं। मिजोरम में पिछले दो दशकों में सबसे अधिक जंगल में आग लगी है।

Q6. ग्लोबल विंड रिपोर्ट 2022 के मुताबिक वर्ष 2021, पवन ऊर्जा क्षेत्र का कौन सा सबसे अच्छा वर्ष था?

उत्तर – दूसरा

वैश्विक पवन ऊर्जा परिषद (GWEC) के द्वारा जारी ग्लोबल विंड रिपोर्ट 2022 के मुताबिक वर्ष 2021, पवन ऊर्जा क्षेत्र दूसरा सबसे अच्छा वर्ष था। वर्ष 2021 में 93.6 गीगावाट क्षमता स्थापित की गई थी जबकि 2020 में यह 95.3 गीगावाट थी।

Q7. भारत सरकार ने हाल ही में भविष्य में परमाणु ऊर्जा संयंत्र लगाने के लिए कितने नए स्थलों के लिए सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है?

उत्तर – पांच

केंद्रीय परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह के मुताबिक, भारत सरकार ने हाल ही में भविष्य में परमाणु ऊर्जा संयंत्र लगाने के लिए 5 नए स्थलों के लिए सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। वर्तमान में भारत में 22 रिएक्टर कार्यरत हैं जिनकी कुल क्षमता 6,780 मेगावाट है। जनवरी 2021 में, 700 मेगा वाट उर्जा उत्पन्न करने वाले एक रिएक्टर KAPP-3 को ग्रिड से जोड़ा गया है।

Q8. किस प्रसिद्ध कवि और साहित्यकार को “मैं तो यहां हूं” कविताओं के संग्रह के लिए “सरस्वती सम्मान 2021” से सम्मानित किया गया?

उत्तर – प्रोफेसर रामदरश मिश्र

केके बिड़ला फाउंडेशन ने हाल ही में प्रसिद्ध कवि और साहित्यकार प्रोफेसर रामदरश को “मैं तो यहां हूं” कविताओं के संग्रह के लिए “सरस्वती सम्मान 2021” से सम्मानित करने की घोषणा की है। इस फाउंडेशन की चयन समिति के वर्तमान प्रमुख डॉ सुभाष सी कश्यप है।

Q9. किसने हाल ही में सेमीकॉन इंडिया सलाहकार समिति की स्थापना करने की घोषणा की है?

उत्तर – भारत सरकार

भारत सरकार ने हाल ही में सेमीकॉन इंडिया सलाहकार समिति की स्थापना करने की घोषणा की है। जिसका नेतृत्व इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्री, अश्विनी करेंगे और राजीव चंद्रशेखर, राज्य मंत्री, इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय (MeitY), उपाध्यक्ष के रूप में होंगे।

Q10. आरबीआई ने किस बैंक के MD और CEO एम नटराजन के कार्यकाल में 2 वर्ष का विस्तार किया है?

उत्तर – डीसीबी बैंक

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने हाल ही में डीसीबी बैंक के MD और CEO एम नटराजन के कार्यकाल में 2 वर्ष का विस्तार किया है। अब उनका कार्यकाल 29 अप्रैल, 2022 से 28 अप्रैल, 2024 तक लागू रहेगा। आरबीआई ने बैंक के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों के कार्यकाल को 15 साल तक सीमित कर दिया है।

यें भी पढ़ें –

हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें।

Leave a Comment

close