Current Affairs in Hindi: Today 23 April 2022

Current Affairs in Hindi Today 23 April 2022: Daily Current Affairs 23 April 2022 In Hindi, Today 23 April 2022 Latest Questions for UPSC, SSC, Bank, Railway & Police Exams, Download Daily Current Affairs.

इस पोस्ट में 23 अप्रैल 2022 डेली करंट अफेयर के महत्वपूर्ण तथ्य का संग्रह उपलब्ध करवाया गया है। जो सभी प्रतियोगी परीक्षाओं, जैसे- UPSC, SSC, Railway, Bank, RPSC एव अन्य सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बेहद उपयोगी एवं महत्वपूर्ण है।

हम कोशिश करते हैं कि जो भी दैनिक करंट (GK in Hindi Current Affairs) बनता है वो आपके सामने रखें जो आपकी सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण सिद्ध होगा।

Current Affairs in Hindi
Current Affairs in Hindi

Current Affairs in Hindi Today 23 April 2022

Q1. विश्व पृथ्वी दिवस 2022 (World Earth Day 2022) की थीम क्या है?

उत्तर – Invest in our planet

विश्व पृथ्वी दिवस 2022 की थीम है ‘Invest in our planet’ (हमारे ग्रह में निवेश करें) है। यह थीम हमें हमारे स्वास्थ्य, हमारे परिवारों, हमारी आजीविका की रक्षा करने हेतु एकजुट होकर इस ग्रह में निवेश करने के लिए प्रोत्साहित करती है। पिछले साल 2021 में ‘Restore Our Earth’ की थीम पर 51वां पृथ्वी दिवस मनाया गया था।

Q2. किस भारतीय क्रिकेटर को विजडन के 5 ‘क्रिकेटर्स ऑफ द ईयर’ 2022 में नामित किया गया है?

उत्तर – रोहित शर्मा

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को खास सम्मान मिला है। ये दोनों उन पांच खिलाड़ियों में शामिल हैं, जिन्हें विजडन क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2021 की सूची में जगह मिली है। इन दोनों के अलावा न्यूजीलैंड के ओपनर डेवोन कॉन्वे, इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ओली रॉबिंसन और दक्षिण अफ्रीका महिला टीम की कप्तान डेन वन निकर्क इस लिस्ट में शामिल हैं। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जो रूट को साल 2021 का सबसे अग्रिणी क्रिकेटर चुना गया है। बता दें जसप्रीत बुमराह और रोहित शर्मा ने भारत के इंग्लैंड दौरे पर शानदार प्रदर्शन किया था।

Q3. गुरु तेग बहादुर जयंती (Guru Tegh Bahadur Jayanti) हर साल किस तारीख को मनाया जाता है?

उत्तर – 21 अप्रैल

गुरु तेग बहादुर जयंती 2022 या प्रकाश पर्व 2022 सिख धर्म के नौवें गुरु के जन्म का प्रतीक है। यह दिन हर साल 21 अप्रैल को मनाया जाता है। गुरु तेग बहादुर जी, गुरु हरगोबिंद के सबसे छोटे पुत्र थे। उनका जन्म साल 1621 में हुआ था। लोग गुरु तेग बहादुर जी को योद्धा गुरु मानते हैं, जिन्होंने धार्मिक स्वतंत्रता के लिए अथक संघर्ष किया।

Q4. हाल ही में किस देश के प्रधानमंत्री ने गुजरात में वडोदरा के पास हलोल में बनी नई जेसीबी फैक्ट्री का उद्घाटन किया?

उत्तर – ब्रिटेन

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने गुजरात के अहमदाबाद स्थित साबरमती आश्रम का दौरा किया। अपने गुजरात दौरे के दरम्यान बोरिस जॉनसन ने नवनिर्मित जेसीबी (JCB) प्लांट का भी उद्घाटन किया। यूके पीएम बोरिस जॉनसन वडोदरा के हलोल पहुंचे और वहां बुलडोजर प्लांट का उद्घाटन किया। दरअसल, गुजरात के वडोदरा स्थित हलोल में नवनिर्मित जेसीबी (JCB) प्लांट ब्रिटिश मूल की ही एक नामी कंपनी द्वारा बनाया गया है। गुजरात दौरे पर पहुंचे ब्रिटिश पीएम बोरिस जॉनसन ने JCB बुलडोजर फैक्ट्री के 6वें प्लांट का उद्घाटन किया।

Q5. किस संस्थान ने इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए बैटरी स्वैपिंग नीति का मसौदा जारी किया है?

उत्तर – नीति आयोग

मुख्य रूप से इलेक्ट्रिक स्कूटर और तिपहिया इलेक्ट्रिक रिक्शा में बैटरी-स्वैपिंग को अपनाने का समर्थन करने के लिए सरकारी थिंक-टैंक नीति आयोग ने बैटरी स्वैपिंग नीति का मसौदा तैयार किया है। इस नीति के तहत, नीति आयोग ने स्वैपेबल बैटरी वाले इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) को प्रोत्साहन देने का प्रस्ताव दिया है।

Q6. हाल ही में खबरों में रहा ‘गंगा क्वेस्ट 2022’ (Ganga Quest 2022) किस मिशन के तहत आयोजित किया जा रहा है?

उत्तर – स्वच्छ गंगा के लिए राष्ट्रीय मिशन

Tree Craze Foundation के साथ National Mission for Clean Ganga (NMCG) ने 2019 में गंगा क्वेस्ट नामक एक ऑनलाइन क्विज शुरू किया। विजेताओं की घोषणा 5 जून 2022 को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक लाइव क्विज के साथ की जाएगी। गंगा क्वेस्ट 2022 आजादी का अमृत महोत्सव का हिस्सा है।

Q7. हाल ही में “यंग ग्लोबल लीडर अवार्ड ” से सम्मानित किया गया है?

उत्तर – राघव चड्डा

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा को बुधवार को फोरम ऑफ यंग ग्लोबल लीडर्स कम्युनिटी द्वारा यंग ग्लोबल लीडर के रूप में सम्मानित किया गया है। फोरम ऑफ यंग ग्लोबल लीडर्स कम्युनिटी वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के साथ जुड़ी हुई है। यह फोरम सीमाओं और क्षेत्रों से परे नेताओं के विस्तृत और दीर्घकालिक भविष्य को आकार देने के लिए प्रोत्साहित करता है।

Q8. हाल ही में भारत के नए प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार कौन बने है?

उत्तर – अजय कुमार सूद

अजय कुमार सूद होंगे नए प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार। केंद्रीय कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने देश के नए प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार की नियुक्ति पर मुहर लगा दी है। प्रो. अजय कुमार सूद को ये अहम पद दिया गया है। सूद विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार सलाहकार परिषद के सदस्य हैं। इस नियुक्ति के बाद अजय कुमार सूद अगले तीन साल तक इस पद पर रहेंगे। प्रो. अजय कुमार सूद को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी क्षेत्र में उनके योगदान के लिए 2013 में पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

Q9. हाल ही में किसे “राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग”के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया?

उत्तर – इकबाल सिंह लालपुरा

पूर्व आइपीएस अधिकारी इकबाल सिंह लालपुरा को राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। लालपुरा वर्ष 1992 में अल्पसंख्यक आयोग को विधायी शक्ति मिलने के बाद से इसके अध्यक्ष बनने वाले दूसरे सिख हैं। उनसे पहले वर्ष 2003 में तरलोचन सिंह आयोग के अध्यक्ष बने थे। लालपुरा से पहले गैयुरूल हसन रिजवी आयोग के अध्यक्ष थे, जिनका कार्यकाल पिछले साल मई में पूरा हो गया था।

Q10. हाल ही में दिल्ली के नए मुख्य सचिव कौन नियुक्त्त हुए है?

उत्तर – नरेश कुमार

अरुणाचल प्रदेश के मुख्य सचिव 1987 बैच के आईएएस अधिकारी नरेश कुमार दिल्ली के अगले मुख्य सचिव होंगे। वे आज सेवानिवृत्त हो रहे विजय देव की जगह लेंगे। नरेश कुमार 1987 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। नरेश कुमार 1987 बैच के एजीएमयूटी (अरुणाचल प्रदेश, गोवा, मिजोरम और केंद्र शासित प्रदेश) कैडर के अधिकारी है।

यें भी पढ़ें –

हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें।

Leave a Comment

close