Current Affairs in Hindi : Today 24 April 2022

Current Affairs in Hindi Today 24 April 2022: Daily Current Affairs 24 April 2022 In Hindi, Today 24 April 2022 Latest Questions for UPSC, SSC, Bank, Railway & Police Exams, Download Daily Current Affairs.

इस पोस्ट में 24 अप्रैल 2022 डेली करंट अफेयर के महत्वपूर्ण तथ्य का संग्रह उपलब्ध करवाया गया है। जो सभी प्रतियोगी परीक्षाओं, जैसे- UPSC, SSC, Railway, Bank, RPSC एव अन्य सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बेहद उपयोगी एवं महत्वपूर्ण है।

हम कोशिश करते हैं कि जो भी दैनिक करंट (GK in Hindi Current Affairs) बनता है वो आपके सामने रखें जो आपकी सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण सिद्ध होगा।

Current Affairs in Hindi
Current Affairs in Hindi Today 24 April 2022

Current Affairs in Hindi Today 24 April 2022

Q1. जंगली जानवरों को कानूनी अधिकार देने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है?

उत्तर : इक्वाडोर।

दक्षिण अमेरिकी देश इक्वाडोर (Ecuador) जंगली जानवरों को कानूनी अधिकार देने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है। देश की सर्वोच्च अदालत ने उस मामले के पक्ष में फैसला सुनाया है जो “एस्ट्रेलिटा (Estrellita)” नामक एक ऊनी बंदर पर केंद्रित था, जिसे उसके घर से एक चिड़ियाघर में ले जाया गया था, जहां उसकी एक महीने के अंदर ही मौत हो गई।

Q2. किस राज्य में 04 अप्रैल से 13 नए जिले अस्तित्व में आ गए हैं, अब राज्य में कुल 26 जिले हो गए हैं?

उत्तर: आंध्र प्रदेश

आंध्र प्रदेश में 13 नए जिलों का गठन किया गया, जिसके बाद राज्य में अब कुल जिलों की संख्या मौजूदा 13 से बढ़कर 26 हो गई है।

Q3. हाल ही में किस देश ने हेलिना गाइडेड-मिसाइल सिस्टम का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है?

उत्तर: भारत

भारत ने राजस्थान में पोखरण रेंज में दुनिया के सबसे उन्नत टैंक रोधी हथियारों में से एक हेलिना गाइडेड-मिसाइल सिस्टम का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है। इस मिसाइल को एडवांस्ड लाइट हेलिकॉप्टर (ALH) से लॉन्च किया गया था।

Q4. भारत सरकार द्वारा भविष्य में परमाणु ऊर्जा संयंत्र लगाने के लिए कितने नए स्थलों के लिए सैद्धांतिक मंजूरी दी गई है?

उत्तर: 5

उत्तर: भारत सरकार द्वारा भविष्य में परमाणु ऊर्जा संयंत्र लगाने के लिए पांच नए स्थलों के लिए सैद्धांतिक मंजूरी दी गई है। केंद्रीय परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार ने प्रशासनिक मंजूरी दे दी है। सरकार ने 10 स्वदेशी रूप से निर्मित 700 मेगावाट के निर्माण के लिए वित्तीय मंजूरी भी प्रदान की है जिन्हें फ्लीट मोड में स्थापित किया जाएगा।

Q5. भारत में प्रिंट एवं टीवी की प्रमुख मीडिया कंपनियों के संगठन डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएसन (डीएनपीए) का अध्यक्ष किसे चुना गया है?

उत्तर : तन्मय माहेश्वरी।

डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन’ (DNPA) ने तन्मय माहेश्वरी को अपना नया चेयरमैन नियुक्त किया है। DNPA देश की प्रमुख मीडिया कंपनियों की डिजिटल शाखाओं का एक संगठन है, जो प्रिंट और टेलीविजन दोनों का प्रतिनिधित्व करती है।

Q6. उत्तर प्रदेश सरकार छुट्टा पशुओं के लिए कौन सी योजना शुरू करने जा रही है?

उत्तर : गौ अभ्यारण्य योजना।

उत्तर प्रदेश सरकार के पशुधन विभाग ने बताया की, ‘‘प्रदेश के 30 जिलों में गौ अभ्यारण्य बनाने जा रहे हैं। यह जमीन की उपलब्धता पर निर्भर होगा और खासतौर पर उन जिलों में किया जाएगा जहां जंगल हैं।

Q7. किस राज्य सरकार ने सरकारी स्कूलों में नौ से बाहरवीं की हिंदी एवं संस्कृत पुस्तक में गीता सार पाठ्यक्रम शामिल करने की घोषणा की है?

उत्तर: हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में नौवीं से 12वीं कक्षा तक की हिंदी और संस्कृत की किताबों में गीता का सार शामिल किया जाएगा।

Q8. आईसीसी वीमेन वर्ल्ड कप 2022 का ख़िताब जीतकर किस टीम ने सातवीं बार वर्ल्ड कप जीत लिया है?

उत्तर : ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम

ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम ने सातवीं बार आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप जीत लिया। इस टीम ने महिला वर्ल्ड कप 2022 फाइनल में इंग्लैंड को 71 रन से हराया।

Q9. 64वें ग्रैमी अवार्ड्स 2022 में किसे एल्बम ऑफ द ईयर का ग्रैमी अवार्ड किसे प्रदान किया गया है?

उत्तर : लीव द डोर ओपन

जॉन बैटिस्ट को ‘वी आर’ के लिए एलबम ऑफ द ईयर का ग्रैमी अवॉर्ड, ‘लीव द डोर ओपन’ ने जीता रिकॉर्ड ऑफ द ईयर का पुरस्कार।

Q10. भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के महानिदेशक के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

उत्तर : डॉ. एस राजू

डॉ एस राजू (Dr S Raju) ने 01 अप्रैल, 2022 से भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (Geological Survey of India – GSI) के महानिदेशक के रूप में पदभार ग्रहण किया है। वह आरएस गरखल (R S Garkhal) का स्थान लेंगे, जो 31 मार्च, 2022 को सेवानिवृत्त हुए थे।

यें भी पढ़ें –

हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें।

Leave a Comment

close